नई दिल्ली, मई 12 -- तमिलनाडु में टीवीके सरकार के सत्ता संभालते ही की गई एक विवादास्पद नियुक्ति ने राजनीतिक हलचलों को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री विजय ने अपने निजी ज्योतिषी रिकी राधान पंडित को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी (OSD) तथा राजनीतिक विंग का सचिव नियुक्त कर दिया है। इस फैसले पर सहयोगी दलों और विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विपक्षी नेताओं ने इसे धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच के खिलाफ बताया है तथा तुरंत वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह मेरी समझ से परे है। एक ज्योतिषी को OSD पद की क्या जरूरत है? कोई समझा सकता है? वहीं, सीपीआई(एम) के तमिलनाडु राज्य सचिव पी शनमुगम ने कहा कि यह फैसला सरकार की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी के बिल्कुल...