नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- जिन उम्मीदवारों ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट 2027 के लिए आवेदन किया है, उनके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। क्लैट के आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने की आखिरी तारीख आज यानी 10 नवंबर है। जिन आवेदकों के फॉर्म में गलतियां हुई हैं, वो आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। करेक्शन विंडो की लिंक एक्टिव है। फॉर्म में करेक्शन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा। यहां से आप अपनी डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं।क्लैट 2027 फॉर्म में क्या-क्या कर सकते हैं सुधार अभ्यर्थी अपने लॉगिन पोर्टल के माध्यम से केवल चुनिंदा जानकारियों में ही बदलाव कर सकते हैं- एग्जाम सिटी प्रेफरेंस: अपने पसंदीदा परीक्षा शहर या केंद्र का चयन और प्राथमिकता में बदलाव। व्यक्तिगत डिटेल्स: उम्मीदवार ...