नई दिल्ली, जनवरी 22 -- CLAT 2026 Counselling Round 2 Allotment Result: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में दाखिले की राह देख रहे कानून के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। 'कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू' द्वारा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2026) की दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। CLAT 2026 Counselling Round 2 Allotment Result Direct Link इसके माध्यम से देश के 24 से अधिक प्रतिष्ठित लॉ विश्वविद्यालयों में पांच वर्षीय एकीकृत एलएलबी (UG) और एलएलएम (PG) कोर्सेज में एडमिशन दिया जाएगा।अगला कदम क्या होगा? (प्रवेश प्रक्रिया) जिन छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं, उनके पास मुख्य रूप से तीन विकल्प होंगे। फ्रीज : यदि...