नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली CJP Protest: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में किलेबंदी की गई है। सैकड़ों की संख्या में सीजेपी प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए हैं। सीजेपी की टॉप लीडरशिप अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी दिल्ली पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से ही हिरासत में लिया। इस बीच सबसे संवेदनशील प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर और आसपास के पूरे लुटियंस जोन में आज (शनिवार) सुरक्षा का ऐसा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व चक्रव्यूह देखने को मिल रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था को दुरूस्त नजर आई। दरअसल, पिछले दिनों इसी इलाके में हुए उग्र प्रदर्शनों, सुरक्षा घेरा तोड़ने और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची क्षति पहुंचाने जाने की घटना से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस इस बार कोई जोखिम नहीं उठान...