देहरादून, अक्टूबर 10 -- CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। नई दिल्ली की पूरी तरह से किलाबंदी कर दी गई है। यहां 20 जगह नाकाबंदी की जाएगी, ताकि नई दिल्ली में प्रवेश करना मुश्किल हो जाए। इधर, देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में भी सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते शनिवार को दून-दिल्ली जनशताब्दी रद रहेगी। इससे यात्रा की योजना बना चुके और टिकट करा चुके यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली जाने और दून लौटने वालों को अब दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। हालांकि, वंदे भारत, शताब्दी, मसूरी और नंदा देवी एक्सप्रेस का संचालन सामान्य रहने से यात्रियों को र...