नई दिल्ली, जुलाई 23 -- CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में सोमवार को हुए संसद मार्च के बाद विरोध प्रदर्शन और बढ़ गया है। छात्रों के अलावा अब इसमें राजनेताओं की एंट्री भी हो गई है। एक ओर जहां मुंबई और नागपुर समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में सीजेपी के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में कांग्रेस एक्टिव नजर आई।सीजेपी के प्रोटेस्ट से जुड़े LIVE UPDATES के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ- 11:55 AM- कहां हैं अभिजीत दीपके: सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से मुझे बुखार और शरीर में तेज दर्द है, लेकिन पेनकिलर लेकर मैं काम चला रहा हूं। अगर आज मैं जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कीजिएगा। मुझे ठीक होने के लिए कुछ घंटे आराम करने की जरूरत है। शाम तक मैं विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर...