मुंबई।, अक्टूबर 17 -- CJP Protest: एसआईआर (SIR) के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके लिए लगातार उनका विरोध-प्रदर्शन जारी है। सीजेपी के दो बड़े नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कल देर शाम अभिजीत दीपके भी दोबारा हिरासत में ले लिए गए। इस सबके बीच मुंबई से सीजेपी के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मुंबई में कल जब सीजेपी की 'लहराओ तिरंगा' रैली निकाली गई तो वह फीकी साबित हुई। मुंबई पुलिस की अनुमति के बावजूद इस रैली में 50 से भी कम प्रदर्शनकारी शामिल हुए। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठने लगा है कि क्या लोगों का सीजेपी से मोहभंग होने लगा है। पुलिस ने CJP की तिरंगा रैली के लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक की इजाजत दी थी। पहले चार...