नई दिल्ली, जुलाई 28 -- नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जहां एक ओर बड़ी राजनीतिक जीत मिली है, वहीं दूसरी तरफ आंदोलन खत्म होते ही पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगने शुरू हो गए हैं। प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक और यूट्यूबर मेघनाद एस ने CJP नेताओं पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होते ही पार्टी नेताओं ने जंतर-मंतर पर एक महीने से डटे छात्रों और वॉलिंटियर्स को बेसहारा और भूखा-प्यासा छोड़ दिया और खुद जश्न मनाने में व्यस्त हो गए। दरअसल हाल ही में CJP के नेताओं का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में CJP के प्रवक्ता सौरव दास एक इंडोर हॉल में बच्चों और समर्थकों के साथ डांस करते और 'रेजिग्नेशन पार्टी' मनाते दिख रहे थे। कुछ नेता डांस करते भी नजर...