नई दिल्ली, जुलाई 24 -- दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल उस पोस्ट को फर्जी करार दिया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान हिंसा में एक गर्भवती महिला पुलिसकर्मी के बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वायरल पोस्ट को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर वायरल पोस्ट शेयर करते हुए बयान में लिखा 'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी का गर्भस्थ शिशु खत्म हो गया। सोशल मीडिया पर चल रहे ये दावे पूरी तरह से झूठे और गुमराह करने वाले हैं। ये वायरल तस्वीरें तब ली गई थीं जब भगदड़ जैसी स्थिति में महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई थीं। तस्वीर में दिखाई गई महिला न तो शादीशुदा है और न ही गर्भवती है। फिलहाल वे मेडिकल देखरेख ...