नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रदर्शनों का दौर जारी है। SIR के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर एक तरफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसद और नेता प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं कॉकोरोच जनता पार्टी ने भी दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। वहीं इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का एक बड़ा बायान सामने आया है, जिसमें उन्होंने आदेश ना मामने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।सीजेपी के प्रदर्शन के पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का जिक्र किया है। अपने बयान में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि, सुप्रीम कोर्ट के रिट पिटीशन (सिविल) - मजदूर किसान शक्त...