पीटीआई, अक्टूबर 9 -- सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोटेस्ट के वजह से बंद रहेंगे। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। NCRTC ने कहा है कि दिल्ली में आनंद विहार और उत्तर प्रदेश में मोदीपुरम के बीच नमो भारत ट्रेन की सेवाएं इस दौरान तय समय सारणी के मुताबिक चालू रहेंगी। जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि यह पाबंदी शुक्रवार से शुरू होगी 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक जारी रहेगी। यात्रियों की सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के मुताबिक बनाएं।ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग आपको बता दें कि सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है। हालांकि दिल्ली ...