नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नीट पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के खिलाफ राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का प्रदर्शन जारी है। इस बीच CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किए जाने के बाद विपक्ष भी हमलावर हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस बीच आज यानी 22 जुलाई, बुधवार सुबह से ही जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोंगों का आना शुरू हो गया है।सौरव दास का व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने व्हाट्सएप को टैग करते...