नई दिल्ली, जुलाई 26 -- नीट पेपर लीक विवाद के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का उग्र प्रदर्शन खत्म होने के बाद, रविवार को सेंट्रल दिल्ली और जंतर-मंतर के पूरे इलाके में बड़े स्तर पर एक सफाई अभियान चलाया गया। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने विरोध स्थल और आसपास के प्रमुख रास्तों को सामान्य स्थिति में लाने के लिए 100 से ज्यादा सफाई कर्मियों, भारी ट्रकों और आधुनिक मैकेनाइज्ड मशीनों को तैनात किया है। एनडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को प्रदर्शनकारियों के हटने के बाद से अब तक 52 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा साफ किया जा चुका है और उम्मीद है कि कुल कचरे का आंकड़ा 60 मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार की ओर से मांगें मान लिए जाने के बाद शनिवार को प्रदर्शन खत्म हुआ। इसके तुरंत बाद ही ए...