नई दिल्ली, अगस्त 25 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने संगठन को विस्तार देते हुए कई पदों नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने सह-संयोजक बनाए जा चुके सौरभ दास और आशुतोष रांका की जगह दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं का भी ऐलान कर दिया है। सीजेपी की ओर से छह नए संगठन महासचिवों के नामों का ऐलान मंगलवार सुबह किया गया। इस अहद पद पर रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा, बालाकृष्ण शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है। सीजेपी ने सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इससे पहले सौरभ दास और आशुतोष रांका के पास यह जिम्मेदारी थी। दोनों को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाए जाने के बाद से यह पद खाली था। सीजेपी के गठन के बाद सबसे पहले तीन प्रवक्ताओं की ही घोषणा की गई थी। तीसरे प्रवक्ता विजेता दहिया को 20 जुलाई को हुए बर्गर विवाद के बाद ...