नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। सौरव ने कहा कि अगर बीजेपी सरकारों ने अपनी ऊर्जा असल समस्याओं को हल करने में लगाई होती तो उन्हें इस तरह का आदेश देने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने एक ई-मेल के हवाले से दावा किया है कि मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्करों को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का जश्न मनाने और उनकी तारीफ करने का आदेश दिया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश की एक आंगनवाड़ी वर्कर की बेटी का ई-मेल मिला है। इसमें दावा किया गया है कि वहां की आंगनवाड़ी वर्कर्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इकट्ठा होने और दीये जलाकर उनकी तारीफ करने का आदेश दिया गया है। साथ ही उनसे कहा गया है कि वे इस जश्न की तस्वीरें भी लें, वर...