नई दिल्ली, जुलाई 25 -- कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च में करीब 130 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में अब तक 15 एफआईआर दर्ज की है। जानकरी के मुताबिक मार्च के दौरान जंतर-मंतर और उसके आसपास 10 हजार लोग मौजूद थे जबकि हालातों को काबू करने के लिए 3 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। इस दौरान 65 छात्र भी घाल हुए। दिल्ली पुलिस विरोध वाली जगह पर आने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान करने के लिए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों का भी इस्तेमाल कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों की मदद से दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर आने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर रही है। पुलिस ने अब तक ऐसे 2,000 से ज्यादा लोगों की पहचान की है जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और जो जंत...