पिथौरागढ़, अगस्त 5 -- नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल को बहुत भारी पड़ गया। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तैनात कॉन्स्टेबल शेर सिंह को नौकरी से निकाल दिया गया है। एक विभागीय जांच में उन्हें गंभीर कदाचार और सेवा नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने एएनआई से फोन पर बातचीत में पुष्टि की कि उत्तराखंड पुलिस अधिनियम, 2007 के तहत कॉन्स्टेबल शेर सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। उन्हें तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 17 राजनीतिक दलों को रजिस्टर्ड पार्टियों की लिस्ट से हटाया गया पुलिस अधीक्षक ने फोन पर कहा कि विभागीय जांच, आधिकारिक रिकॉर्ड की समीक्षा और संबंधित निष्कर्षों से यह साबि...