CJP के प्रदर्शन के बीच अमित शाह से मिले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान; संसद के पास बढ़ा बवाल
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए संसद भवन के पास पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस ने प्रदर्शकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया था कि सरकार उसे बात कर रही है। इसके बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके ने अनशन भी तोड़ दिया है। बता दें कि पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अब भी अनशन पर हैं। जानकारी के मुताबिक बैरिकेडिंग के बावजूद बहुत सारे प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए। प्रदर्शनकारी जब संसद भवन के पास पहुंच गए तो उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने लगे। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक बहुत सारे प्रदर्शनकारी रेल भवन परिसर में पहुंच गया। एहतियातन मार्च से पहले ही कई मेट्रो स्टेशनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.