नई दिल्ली, अगस्त 18 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके इन दिनों सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन चला रहे हैं। इस अभियान के जरिए वह देश के सरकारी स्कूलों में मौजूद बुनियादी सुविधाओं की कमियों को सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच दीपके ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने का एक 'मेजिकल फॉर्मूला' भी बताया है।दीपके का 'मेजिकल फॉर्मूला' क्या है दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े मंत्री, अधिकारी, प्रिंसिपल और शिक्षक अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराएं। उनका कहना है कि ऐसा होने पर सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में तेजी से सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजते हैं, तो क्या...