नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- कॉकरोचों के प्रदर्शन में पथराव की खबर सामने आई है। शनिवार को नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन थोड़ा हिंसक हो गया। आकाशवाणी भवन के पास प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स गिराकर पुलिस पर पथराव किया, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग जगहों से लगभग 500 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें CJP के नेता भी शामिल हैं।आकाशवाणी भवन के पास गिराए बैरिकेड्स अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को प्रदर्शन के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने आकाशवाणी भवन के पास इम्तियाज अली मार्ग पर बैरिकेड्स गिरा दिए और सुरक्षाकर्मियों पर कथित तौर पर पथराव किया। अधिकारियों की मानें तो दोपहर के आसपास, 25 से 30 प्रदर्शनकारियों ने इम्तियाज अली मार्ग पर बैरिकेड्स पार किए और सुरक्षाकर्म...