नई दिल्ली, जुलाई 26 -- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर चल रहा विरोध प्रदर्शन थम गया है। इस बार 20 जुलाई को संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ था और इसी दीन सीजेपी ने संसद मार्च किया। मार्च के दौरान पुलिस ने लाठियां भांजी तो विपक्ष का भी पूरा फोकस इसी ओर शिफ्ट हो गया। संसद में हंगामे हुए और कोई चर्चा नहीं हो पाई। कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होता, पेपर लीक पर वह चर्चा करने को तैयार नहीं है। हालांकि शिक्षा मंत्री के बाद अब सरकार सोमवार को ही पेपर लीक के खिलाफ विधेयक पेश कर रही है। ऐसे में विपक्ष अब अपना फोकस अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विषय पर शिफ्ट कर सकता है। राहुल गांधी ने पहले ही कह दिया है कि केवल धर्मेंद्र प्रधान को ही नहीं बल्कि गृह म...