नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने CJP के प्रदर्शन को BJP का प्लांट बताने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को हुए CJP के प्रदर्शन और इंडिया गठबंधन के हालिया प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पुलिस की कार्रवाई में अंतर पर सवाल उठाए। दीपके का कहना है कि अलग-अलग प्रदर्शनों के साथ अलग व्यवहार करके सरकार आंदोलनकारियों के बीच शक और अविश्वास पैदा करती है, ताकि वे एक-दूसरे पर सवाल उठाने लगें। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से ऐसी कॉन्सपिरेसी थ्योरीज के जाल में न फंसने और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी लड़ाई पर ध्यान बनाए रखने की अपील की।INDIA ब्लॉक पर पुलिस एक्शन नहीं दीपके ने एक्स ट्वीट में लिखा कि जब CJP को प्रदर्शन की अनुमति मिली थी, तब कई लोगों ने यह दावा करना शुरू कर दिया कि उनकी पार्टी क...