CJP आंदोलन से चर्चा में आए मोहम्मद इरफान कितने पढ़े-लिखे? क्या करते हैं काम; कहां से सीखा संविधान
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Mohammad Irfan: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का आंदोलन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और अन्य मांगों के पूरी होने के साथ ही समाप्त हो गया है। जंतर-मंतर से जेन-जी की भीड़ नदारद हो चुकी है, लेकिन प्रदर्शन के लिए पहुंचे युवाओं की कहानियां और किस्से अभी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक चेहरा है- मोहम्मद इरफान। संविधान और कविताओं के जरिए अपनी बात बेबाकी से रखने वाले इरफान सोशल मीडिया की नई सनसनी है। इंटरव्यू के दौरान उनकी बातें और निजी जीवन का संघर्ष लोगों को हैरान और भावुक कर रहा है। सीजेपी आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए 35 साल के मोहम्मद इरफान ने कभी स्कूल नहीं देखा। मीडिया चैनल से बातचीत में वो कहते हैं कि परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के चलते वे पढ़-लिख नहीं सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.