नई दिल्ली, जुलाई 28 -- 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और परीक्षा धांधली के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन (Pellet Gun) चलाई गई थी। अब तक इस पर भले ही आधिकारिक बयानबाजी से बचा जा रहा था, लेकिन दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने की जनरल डेली डायरी (DD) की एंट्री ने इस कड़वे सच पर मुहर लगा दी है। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, थाने के रिकॉर्ड में दर्ज एंट्री (नंबर 0008A) के मुताबिक, मौके पर तैनात एक डिप्टी पुलिस कमिश्नर (DCP) और CRPF के डिप्टी कमांडेंट के आदेश के बाद कम से कम दो राउंड पैलेट गन से फायर किए गए थे।थाने की डायरी में दर्ज है उस खौफनाक मंजर का पूरा हिसाब डिप्टी कमांडेंट की ओर से दर्ज कराई गई डायरी एंट्री के मुताबिक, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टीम ने भीड़ को हटाने के लिए:55...