CJI सूर्यकांत ने ऐसा क्या कहा था, जिससे बनी थी कॉकरोच जनता पार्टी; मचा था खूब बवाल
नई दिल्ली, जून 6 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को बड़ा आंदोलन किया। शुरुआती समय में तो भीड़ कम दिखी, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं के साथ बुजुर्ग भी आंदोलन में शामिल हुए। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे और एयरपोर्ट पर पुलिस से परमीशन हासिल करने के बाद धरनास्थल पर रवाना हो गए। इस आंदोलन के जरिए पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। पहले शाम पांच बजे तक की डेडलाइन दी गई, लेकिन बाद में जब इस्तीफा नहीं हुआ तो इसे सात दिन बढ़ा दिया गया। चेतावनी दी गई है कि अगर इस्तीफा नहीं होता है तो यह आंदोलन पूरे देशभर में फैल जाएगा। सीजेपी पिछले दिनों ही बनी है और इसके केंद्र में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत का एक बयान है, जो उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.