नई दिल्ली, जून 30 -- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन INDIA यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस के 23 घटक दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया तथा चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को एक साझा पत्र भेजा है।पत्र में क्या 'INDIA' गठबंधन के घटक दलों ने आठ जून को यहां हुई बैठक में प्रधान न्यायाधीश को पत्र भेजने का फैसला किया था। फिलहाल इस पत्र के विवरण के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है। विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पत्र में ईसी के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं। साथ ही चुनाव नतीजों से कथित छेड़छाड़ की बात कही है, जिससे सभी विपक्षी दल प्रभावित हुए हैं। पत्र में अलग-अलग राज्यों का भी जिक्र किया गया है और...