नई दिल्ली, जून 12 -- City Union Bank Ltd: सिटी यूनियन बैंक के शेयरों की कीमतों में गुरुवार की तुलना में आज 22 प्रतिशत की गिरावट सुबह देखने को मिली। भले ही कल की तुलना में शेयर सस्ता दिख रहा हो लेकिन स्टॉक सही में एक प्रतिशत भी नीचे नहीं आया है। सिटी यूनियन बैंक ने बोनस शेयर का ऐलान किया था। बोनस शेयर के लिए जो रिकॉर्ड डेट तय हुआ था वह तारीख आज है। यही वजह है कि सिटी यूनियन बैंक के शेयर गुरुवार की तुलना में 22 प्रतिशत सस्ता दिखाई दे रहे थे। यह भी पढ़ें- 175 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील, कंपनी के शेयरों में करीब 9% की तेजी3 पर 1 बोनस शेयर देने का हुआ है ऐलान सिटी यूनियन बैंक ने निवेशकों को 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया था। इस बोनस इश्यू के लिए बैंक की तरफ से आज यानी 12 जून की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया था। एक्स-बोनस ट...