नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- अगर आप जल्द ही होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन या नया क्रेडिट कार्ड लेने की तैयारी कर रहे हैं तो अपना CIBIL Score जरूर चेक कर लेना चाहिए। CIBIL Score आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और लोन-क्रेडिट कार्ड की पेमेंट हिस्ट्री का एक अहम संकेतक होता है। यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है और आम तौर पर ज्यादा स्कोर को बेहतर क्रेडिट प्रोफाइल माना जाता है। हालांकि, लोन या क्रेडिट कार्ड मंजूर करने के लिए हर बैंक के अपने नियम और एलिजिबिलिटी पैरामीटर्स होते हैं।फ्री में CIBIL Score कैसे चेक करें? TransUnion CIBIL अपनी वेबसाइट के जरिए हर कैलेंडर ईयर में एक बार CIBIL Score और क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त में उपलब्ध कराता है। इसे चेक करने के लिए सबसे पहले CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Free CIBIL Score and Report का विकल्प चुनें। यह भी प...