नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- Google Chrome इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ा सिक्योरिटी अपडेट जारी हुआ है। Google ने Chrome 154 का नया Stable वर्जन रिलीज किया है, जिसमें कुल 108 सिक्योरिटी खामियों को ठीक किया गया है। इनमें 11 खामियां Critical कैटेगरी की हैं। कई खामियां ऐसी हैं जिनका फायदा उठाकर साइबर अटैकर्स किसी खास तरह की वेबसाइट या वेब कंटेंट के जरिए ब्राउजर को निशाना बना सकते हैं। Google Chrome 154 का अपडेट Windows, macOS और Linux यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। Windows और macOS के लिए 154.0.8037.57/.58 और Linux के लिए 154.0.8037.57 वर्जन उपलब्ध कराया गया है। अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंच रहा है।11 Critical सिक्योरिटी खामियां हुईं फिक्स इस अपडेट में ठीक की गई 11 Critical खामियों में कई Memory Safety और Memory Corruption से ...