नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Choti Diwali 2026 kab hai: धनतेरस के ठीक अगले दिन छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है। इसे नरक चतुर्दशी, रूप चौदस या नरक चौदस भी कहा जाता है। इस बार कुछ लोगों का मत है कि छोटी दिवाली 7 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी, जबकि कुछ लोग चतुर्दशी तिथि का मान्य 8 नवंबर 2026 को बता रहे हैं। जानें एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय से छोटी दिवाली मनाना किस दिन शुभ रहेगा। यह भी पढ़ें- दिवाली क्यों मनाई जाती है? पढ़ें ये 6 अलग-अलग धार्मिक मान्यताएंछोटी दिवाली 2026 कब है: पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि चतुर्दशी तिथि 07 नवंबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर प्रारंभ होगी और रविवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी। छोटी दिवाली या नरक चतु...