Chitrakoot News: 50 फीसदी से कम संचालित हो रहे आरआरसी केन्द्र
चित्रकूट, अगस्त 19 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अभी तक 50 फीसदी से कम आरआरसी केन्द्रों का संचालन होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में निर्मित सभी केन्द्रों का संचालन जल्द से जल्द शुरु कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम पुलकित गर्ग ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा की। जिसमें अवगत कराया गया कि निर्मित 232 आरआरसी केंद्रों के सापेक्ष 108 का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने आधे से भी कम केन्द्रों के संचालन पर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि ई-रिक्शा के माध्यम से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जाए। आरआरसी केंद्रों में प्राप्त प्लास्टिक व अन्य प्रकार के कचरे जिसे कबाड़ी को बेचा जा सकता है, उसे बेचकर ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.