Chitrakoot News: 30 साल बाद निपटा स्कूल के रास्ते का विवाद, बच्चों को मिली सुविधा
चित्रकूट, अक्टूबर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। राजापुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उद्घटा के रास्ते को लेकर करीब 30 साल से चल रहा विवाद खत्म हो गया। स्कूल के रास्ते में दोनो तरफ से काश्तकारों ने कब्जा कर लिया था। डीएम स्तर से निर्देश जारी होने के बाद मौके पर टीम के साथ पहुंची एसडीएम राजापुर ने स्थलीय जायजा लिया। आनन-फानन रास्ते में किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया गया। प्राथमिक विद्यालय उद्घटा गांव के मुख्य मार्ग से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर हटकर संचालित है। मुख्य मार्ग से स्कूल तक आवागमन के लिए रास्ते का अभाव रहा है। बच्चे खेतों की मेड़ से होकर स्कूल आते-जाते रहे है। अधिकारियों को मुख्य मार्ग में वाहन खड़ा करने के बाद पैदल स्कूल तक पहुंचना पड़ता था। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में डीएम को अवगत कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.