चित्रकूट, अक्टूबर 2 -- Chitrakoot News: मऊ, संवाददाता। बीसी सेंटर के जरिए यूपी ग्रामीण बैंक में ग्रामीणों के खाते खुलवाकर यूपीआई के जरिए उनमें करीब 50 लाख की संदिग्ध धनराशि के लेनदेन मामले की छानबीन में जुटी पुलिस के सामने अब तक 30 पीड़ित आए है। पुलिस ने 10 पीड़ितों के बयान दर्ज किए है। सभी ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर बैंक खाते खुलवाने की बात पुलिस को बताई है। यह भी पढ़ें- 30 पीड़ितों के सामने आए नाम, 10 लोगों के बयान दर्जपहली शिकायत दुबारी गांव के रहने वाले बाबूजी ने थाने में तहरीर देकर धवाड़ा निवासी राममनोहर व अज्ञात के खिलाफ सबसे पहले मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि सरकारी योजना के तहत खाता खुलवाने पर नकद 800 रुपये मिलने के साथ ही खाते में एक हजार रुपये आने का लालच उनको दिया गया था। इसी झांसे में आकर करीब 41 लोगों ने खात...