Chitrakoot News: 3.28 करोड़ से 12 मार्गों को मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण
चित्रकूट, सितम्बर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। ग्रामीण अंचलों में दलदल भरे रास्तों से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को जल्द ही राहत मिलेगी। जिला पंचायत के जरिए ऐसे चिन्हित 12 मार्गों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है। करीब 3.28 करोड़ की लागत से इन मार्गों का निर्माण होगा। कम दूरी वाले यह रास्ते बच्चों के साथ ही आम लोगों के आवागमन को लेकर काफी कठिन बनकर रह गए है। कई गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग ज्यादातर बन चुके है। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। लेकिन गांवों में ही मजरों को जोड़ने वाले कम दूरी वाले रास्तों का निर्माण न होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। बारिश के दौरान कच्चे रास्ते दलदल बन जाने से बच्चों को स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए प्रथम चरण में जिला पंचायत के माध्यम से 12 मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.