Chitrakoot News: 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों को 14.50 लाख की धनराशि मिली
चित्रकूट, जुलाई 23 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। बीएसए रंजना शुक्ला ने बताया कि जिले में चयनित 29 को-लोकेटेड आंगनबाडी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के लिए आउटडोर प्ले मैटेरियल खरीदी जानी है। इसके लिए शासन स्तर से 14 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। सामग्री क्रय करने के लिए फर्म चयनित हो चुकी है। बताया कि इस पहल से करीब 1500 बच्चे लाभान्वित होंगे। केन्द्रों मे खेल सुविधाओं का सुदृढीकरण, बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास जरुरी है। इससे बच्चों के सीखने व पढने में रूचि बढेगी। प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सीएसआर पहल के तहत सहसपुर में तीन स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.