चित्रकूट, सितम्बर 6 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदाकिनी के जलप्रलय से हुई त्रासदी का हवाई सर्वेक्षण किया। रामघाट पहंुचकर स्थलीय जायजा लेते हुए नुकसान को देखा। कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावितों के साथ है। बाढ़ से दुकानों, मकानों और फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसलों का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए है। जिसका जो भी नुकसान हुआ है, उसमें सरकार मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट ने इससे पहले भी बाढ़ की त्रासदी को झेला है। 2017 के पहले अगर बाढ़ आती थी तो तत्कालीन सरकार संज्ञान भी नहीं लेती थी। आपदा का पूरा पैसा सपाई गुंडे हजम कर जाते थे। किसी गरीब, कमजोर व वंचित को कुछ भी नहीं मिलता था। अगर किसी ने हल्ला मचाया तो सूखा ब...