चित्रकूट, नवम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी शैक्षिक विवरणों की त्रुटियों को 12 नवंबर तक सही कर सकते है। इसमें विषय/वर्ग, छात्र का नाम, माता-पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जेंडर, जाति, माध्यम, फोटो तथा कक्षा-11 के पंजीकरण में अंकित हाईस्कूल के त्रुटिपूर्ण अनुक्रमांक को संशोधित करने के लिए परिषद ने वेबसाइट को क्रियाशील किया है। कहा कि परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों की त्रुटियों को संबंधित प्रधानाचार्य पोर्टल पर लॉगिन कर संशोधित कर अपडेट कराएं। इसके बाद उनके कार्यालय में 16 नवंबर तक प्रस्तुत कर दें। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं के छात्रों को दिया फॉर्म में करेक्शन का मौका, 12 नवंबर तक इन गलतियों को कराएं ठीक यह भी पढ़ें- Shahjahnpu...