चित्रकूट, अक्टूबर 8 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। आगामी त्योहारों को देखते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हो चुकी तैयारियों की समीक्षा की। सभी विभागीय अधिकारियों को त्योहार सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। अवगत कराया गया कि जिले में कुल 1152 दुर्गा पूजा पंडालों की स्थापना प्रस्तावित है। डीएम ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में आयोजकों के स्तर से अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम पहले से कराए जाएं। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि विसर्जन के रास्ते में जर्जर व लटके हुए तारों को तत्काल दुरुस्त कराएं। पंडालों के अंदर खुले तार पाए जाने व कोई अप्रिय घटना घटित होने पर संबंधित पंडाल संचालक ज़िम्मेदार होंगे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: डीजे कंपटीशन, वाइब्रेटर व ट्यूटर ...