चित्रकूट, अक्टूबर 29 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे कसहाई निवासी 55 वर्षीय जुगराज ने हालत बिगड़ने से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से वह बुखार से पीड़ित था। जांच में टायफायड व प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत पर इलाज करा रहे थे। पहाड़ी थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी निवासी 60 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह की भी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। उसे पांच पांच दिन से बुखार था। इसके अलावा सांस लेने में दिक्कतें थी। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...