Chitrakoot News: हालत बिगड़ने के बाद मासूम समेत दो ने दम तोड़ा
चित्रकूट, नवम्बर 15 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। अलग-अलग जगह हालत बिगड़ने के बाद मासूम समेत दो लोगों ने दम तोड़ दिया। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी चुनबाद के चार वर्षीय बेटे मोनू की पिछले तीन दिन से तबीयत खराब थी। उसे पेटदर्द की शिकायत थी। रविवार को सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह कसहाई निवासी 32 वर्षीय रमेश को कई दिन से बुखार के साथ पेटदर्द की शिकायत थी। उसका परिजन इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.