चित्रकूट, जुलाई 26 -- Chitrakoot News: मऊ। कौशांबी जनपद के महिला में हादसे के बाद भाग रहा तेज रफ्तार डंपर यमुना पुल पार करने के बाद अनियंत्रित होकर मऊ क्षेत्र में एप्रोच मार्ग से नीचे जा गिरा। हादसे में डंपर चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कौशांबी जनपद के महेवा निवासी 30 वर्षीय चालक दीपचंद्र शनिवार की देर रात करीब 10 बजे डंपर लेकर प्रयागराज से महिला होते हुए मऊ की तरफ आ रहा था। बताते हैं कि महिला कस्बे में दयाशंकर द्विवेदी, लखनलाल द्विवेदी, कमलाकांत द्विवेदी, मुन्नालाल पाठक व दिलीप द्विवेदी के मकानों में डंपर की टक्कर लगने से काफी नुकसान हो गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: डंपर की टक्कर से मंदिर और तीन मकान क्षतिग्रस्त इसके बाद चालक डंपर को तेज गति से मऊ की तरफ दौड़ाया। यमुना प...