Chitrakoot News: हाईिसक्योरिटी बैरक में ली तलाशी, चेक किया हर कोना
चित्रकूट, अगस्त 31 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। हाईिसक्योरिटी बैरकों में संदिग्ध वस्तुओं की संभावना पर गहन तलाशी ली गई। हर कोने को बारीकी से चेक किया गया। उन्होंने जेल अधिकारियों को हर समय सीसीटीवी कैमरे संचालित रहने के निर्देश दिए। दोनो अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों का संचालन एवं पीए सिस्टम की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सभी बैरकों में पहंुचकर व्यवस्थाएं देखी। डीएम ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जेल में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी व सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। यह भी पढ़ें- Kannauj News: जेल में प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.