Chitrakoot News: हाइटेंशन लाइन से 15 खंभों की तार काट ले गए शातिर
चित्रकूट, अक्टूबर 25 -- Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र के मंडौर गांव में हाईटेंशन लाइन के 15 खंभों की तार काटकर शातिर ले गए। जेई विद्युत सौरभ अग्रहरि ने इस संबंध में थाने पहुंचकर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। बताया कि विभागीय संविदाकर्मी अतुल व जवाहर मंडौर के पास विद्युत लाइन की निगरानी करने गए थे। जहां हाईटेंशन लाइन के 15 खंभों की तार गायब मिली। प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह का कहना है कि उनके पास तहरीर आई है। चोरों की जानकारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.