Chitrakoot News: सड़क दुरुस्त करने की मांग को लेकर बसपा ने सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट, जुलाई 10 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। गिरधार बाबा तिराहा से थाना बहिल पुरवा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग काफी खराब हालत में है। इस मामले में बसपा के सामाजिक भाईचारा मंडल संयोजक रोहित सिंह पटेल के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। अवगत कराया कि पीडब्लूडी ने सड़क में गड्ढों की मरम्मत के दौरान मानक के अनुरूप गिट्टी एवं बोल्डर का प्रयोग नहीं किया। बल्कि केवल मिट्टी डाल दी है। जिससे बारिश होने से सड़क में कीचड़ हो गया है। दलदल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आवागमन के दौरान वाहन फंस रहे है। इस दौरान सोनपाल वर्मा, अंकित पटेल, गोलू पटेल, शिवपूजन पटेल, अखिलेश पटेल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Banda News: सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क यह भी पढ़ें- Champawat News: संपर्क मार्ग बदहाल होने से ग्रामीण परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.