चित्रकूट, अगस्त 17 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी स्थित नेशनल हाईवे पर चौड़ीकरण के दायरे को बढ़ाया गया है। धनुष चौराहे से पटेल तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। अब इसे पेट्रोल पंप चौराहे तक बढ़ाया गया है। डीएम ने इसके लिए अधिकारियों के साथ स्थलीय जायजा लिया। डीएम पुलकित गर्ग ने एसपी अरुण कुमार सिंह के साथ शंभू पेट्रोल पंप से पटेल तिराहा तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने पेट्रोल पंप के निकट स्थित विद्युत पोलों को अन्यत्र शिफ्ट करने को विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि यहां पर पूर्व में कूड़ा डंपिंग के लिए उपयोग की जाने वाली भूमि को नगर पालिका ने साफ कराकर कूड़ाघर समाप्त कराया है। अब इस स्थल पर इंटरलॉकिंग एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण का कार्य...