चित्रकूट, अक्टूबर 26 -- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 550 लोगों की जांच Chitrakoot News: मऊ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय दशरथ घाट खंडेहा में विकास पथ सेवा संस्थान ने सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड व द हंस फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें 550 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। शिविर में 102 लोगों को निशुल्क चश्मे दिए गए। जबकि 35 लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए। जिनको ऑपरेशन के लिए जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय ले जाया गया। जांच टीम में विनय यादव, संतोष मिश्रा, दीपक सिंह, शिवम कुशवाहा, नंदकिशोर, छोटा, डा रजनीश सिंह, डा नेहा सिंह, अनुराग, धर्मेंद्र, ललित शामिल रहे। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के तहत 15 प्रकार की जांचें की गईं। आयोजन डा प्रभाकर सिंह, सभासद शंकर प्रसाद यादव व विद्या...