चित्रकूट, नवम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। शिवरामपुर कस्बा निवासी अमित गुप्ता, राजा भैया, संतोष कुमार, शंकर दयाल, विजय व विवेक मिश्रा आदि ने डीएम को प्रेषित शिकायती पत्र में बताया कि हाईवे पर कस्बे में लगी स्ट्रीट लाइट खराब है। शिकायत के बाद इसे ठीक कराया गया था। लेकिन दोबारा फिर खराब हो गई। रात के समय कस्बे में अंधेरा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। दीपदान मेला के दौरान यहीं से श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...