चित्रकूट, अगस्त 30 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। थाना क्षेत्र के बरहा कोटरा गांव के मजरा घुरेहटा में रविवार को सुबह सोते समय बालिका को जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। इसके पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घुरेहटा निवासी गुड्डू की आठ वर्षीया बेटी अंशिका रविवार को सुबह घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां माधुरी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: घर समेत समय बालिका की सर्पदंश से मौत मृतका पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम रामऋषि रमन सीएचसी पहुंचे। ...