Chitrakoot News: सूने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत सोने-चांदी के गहने चोरी
चित्रकूट, अक्टूबर 23 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। कस्बे के शिवनगर मोहल्ले में बीती रात सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। सुबह पड़ोसियों से जानकारी मिलने के बाद गृह स्वामी मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। शिवनगर मोहल्ला निवासी अतुल राजपूत बीते बुधवार को परिवार के साथ अपने पैतृक गांव चले गए थे। कस्बे वाले मकान में ताला बंद था। गुरुवार की रात सूना मकान देख चोरों ने गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। मकान के कमरों में लगे तालों को तोड़ने के बाद चोरों ने आलमारी और बक्से के ताले तोड़ दिए। इसके बाद उनमें रखे 50 हजार रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के आभूषण करीब तीन लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। शुक्रवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.