चित्रकूट, सितम्बर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के नादिन कुर्मियान निवासी गुड्डन देवी पुत्री भैयालाल ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पति धर्मेंद्र पटेल पर भरण पोषण न देने, लड़ाई झगड़ा, मारपीट, गाली गलौज करने का आरोप लगाया। एसपी ने मामले का निस्तारण करने के निर्देश परिवार परामर्श केन्द्र को दिए। केन्द्र प्रभारी अनुपमा तिवारी, मुख्य आरक्षी रजनी सिंह, आरक्षी अनामिका सिंह ने दोनो पक्षो को बुलाकर सुना। काफी समझाने के बाद दोनो पक्षों ने आपसी सुलह की। इस तरह परिवार परामर्श केन्द्र ने परिवार को टूटने से बचा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...